उन्नाव: शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर बच्चों की गंगा नदी में खतरनाक छलांग का वीडियो आया सामने
Unnao, Unnao | Sep 16, 2025 शुक्लागंज में चिंताजनक वीडियो सामने आया है।मंगलवार सुबह 07 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चे नवीन पुल से गंगा नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे पहले पुल के डिवाइडर पर चढ़ते हैं। फिर वे रेलिंग पार करते हैं। इसके बाद एक-एक करके गंगा नदी में कूद जाते हैं।