भरनो: भरनो थाना क्षेत्र में डायर जतरा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Bharno, Gumla | Nov 2, 2024 भरनो प्रखण्ड के अलग अलग चार गांवों में शनिवार डाईर जतरा सह नागपुरी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया।जिसमे दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत टंगराटोली में डाईर जतरा पड़हा समिति के द्वारा डाईर जतरा सह नागपुरी प्रोग्राम,गौरटोली में गांव में सोहराई जतरा सह नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन,वही चेटो पारसा डैम डीपा में स्व कार्तिक उरांव जयंती सह कार्तिक जतरा लगाया गया।