गुना नगर: यातायात पुलिस द्वारा हनुमान चौराहे पर बांये टर्न पर पार्क होने वाले वाहनों पर कार्यवाही कर बांया टर्न फ्री कराया
गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा शहर में सुगम यातायात के लिए दिए गए निर्देशों के तहत, आज यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम ने हनुमान चौराहे पर लेफ़्ट टर्न फ़्री करवाया। इस कार्रवाई के जरिए कैंट रोड़ तक जाने वाले वाहनों को सही रूप से आवागमन का विकल्प दिया गया।