पेण्ड्रा: आमाडांड ग्राम में सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर ने 28 हजार नगदी समेत सोने चांदी का जेवर चोरी किया, मामला दर्ज
पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार आमा डांड निवासी जगन्नाथ यादव अपने पत्नी के साथ केवाईसी करने के लिए पेंड्रा आया हुआ था इसी बीच जगन्नाथ यादव के सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने घर में रखें 28 हजार नगदी सहित सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया । मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है..