ऊन: बघरा आश्रम से स्वामी यशवीर महाराज ने 7 नवंबर को शामली के वेदखेडी गांव में पंचायत का ऐलान किया, वीडियो आया सामने
Un, Shamli | Oct 25, 2025 शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बघरा आश्रम से स्वामी यशवीर महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें यशवीर महाराज ने 7 नवंबर को वेदखेडी गांव में पंचायत का ऐलान किया है। उन्होंने वेदखेडी गांव में 22 अक्तूबर को हुए ईदरीश हत्याकांड में पुलिस पर एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर बगैर तथ्यों पर ध्यान दिए एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।