शाहजहांपुर: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल व मोपेड बरामद: पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शाहजहाँपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल, एक टीवीएस मोपेड और एक टूटी हुई मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद किए हैं।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।