नरपतगंज: बढेपारा वार्ड 13 में शादी की सामग्री का वितरण किया गया
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा वार्ड संख्या 13 महादलित बस्ती में कन्या विवाह व महिला जन कल्याण समिति की तरफ से दो लड़कियों की शादी के मौके पर शादी का सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर कोसी प्रमंडल प्रधान संस्था कार्यालय प्रभारी मनोज यादव ,मुखिया उगनी देवी ,वार्ड सदस्य सह प्रखंड निरीक्षक रंजीत कुमार साह ,पंचायत निरीक्षक अनीता राज आदि मौजूद रहे।