एत्मादपुर: अली बली चौराहे के पास बाइक सवार 2 पुलिस कर्मियों को कार ने मारी टक्कर, एत्मादपुर थाने में 5 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Etmadpur, Agra | Aug 13, 2025 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत अली अली चौराहे के पास बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों में कार से टक्कर मारने के मामले में थाना एत्मादपुर पर पांच लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है, पहले कार सवार लोगों के द्वारा बाइक सवार पुलिस कर्मियों को गाली दी गई और फिर जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी गई, जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।