मोतिहारी: शहर के छतौनी बस स्टैंड से एटीएम काटकर लूटने के मामले में 25 हजार के ईनामी नूह,हरियाणा के तौफीक को SIT ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी में एटीएम काटकर लूटने के मामले में मोतिहारी सदर-2 डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम के द्वारा मोतिहारी शहर के छतौनी बस स्टैंड से नूह,हरियाणा के तौफीक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.जिस पर ₹25000 का इनाम भी घोषित है.वही मुफ्फसिल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.इस मामले पहले भी तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं.