मंझनपुर: डोरमा गांव के बाहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर अधेड़ हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के बाहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से गांव के बाहर गया हुआ था तभी हादसा हुआ है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।