बस्ती: मंडलायुक्त ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडलायुक्त सभागार में की समीक्षा
Basti, Basti | May 1, 2025 मंडलायुक्त ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, उन्हें यथाशीघ्र हैण्डओवर किया जाए।