मिर्ज़ापुर: पुलिस विभाग में कार्यरत मादा श्रान डॉग माया की मृत्यु पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे श्रद्धांजलि दी गई है। हम आपको बता दें कि पुलिस विभाग में इस डॉग द्वारा अपने सेवा काल में अनेक अपराधों के अनावरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही विभिन्न त्योहार व मेला आदि में विस्फोटक संदिग्ध वस्तुओं की पहचान करने में सराहनीय कार्य किया गया था। इसके कार्यों को देखते हुए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी गई।