फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानपुर गांव निवासी बाइक सवार अशोक निषाद उर्फ तिवारी उम्र लगभग 40 वर्ष 1 जनवरी 2026 की रात को मानिकपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। जिनका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की शाम 4:30 बजे शव थानपुर गांव आया तो हड़कंप मच गया।