चांद: कौआखेड़ा में रेत के अवैध खनन पर विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने प्रशासन को दी चेतावनी
चांद के ग्राम कौआखेड़ा में हो रहे रेत के अवैध खनन को लेकर विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि खनन रोका नहीं गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। दरअसल बुधवार शाम 7 बजे चांद नगरमें पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक ने यह बात कही।