चूरू: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को दिया समर्थन, रेलवे स्टेशन पर दिलाई गई शपथ
Churu, Churu | Nov 27, 2024 चूरू जिला प्रशासन ने राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के सहयोग से शपथ ग्रहण व कैंडल मार्च कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था द्वारा किए गए जिला स्तरीय कार्यक्रम में चूरू जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन करवाया गया, साथ ही बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण करवाई गई ।