विजयनगर: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईशिका जैन बिजयनगर पहुंचीं, मनरेगा की चर्चाओं को लेकर की पत्रकार वार्ता
केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्वरूप और नाम में संभावित बदलाव की चर्चाओं को लेकर बुधवार शाम 4 बजे बिजयनगर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईशिका जैन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और पत्रकार वार्ता की।जिसमें विभिन्न मुद्दे उठाए,महिला कांग्रेस की पदाधिकारी,स्थानीय कांग्रेस नेता और सक्रिय कार्यकर्ता भी साथ रहे।