नुआंव: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम व एसपी सहित कई पदाधिकारियों ने रामगढ़ बाजार में किया फ्लैग मार्च
Nuaon, Kaimur | Nov 12, 2024 मंगलवार की शाम 4:00 बजे रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम सावन कुमार एसपी ललित मोहन शर्मा सहित कई पदाधिकारीयों ने संयुक्त रूप से रामगढ़ बाजार में फ्लैग मार्च किया। जिस दौरान रामगढ़ अंबेडकर चौक से लेकर रामगढ़ जीबी कॉलेज तक पुलिस व प्रशासन के द्वारा पैदल फ्लैग मार्च किया गया। मतदाताओं को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की एसपी द्वारा अपील की गई।