कटिहार: डीआरएम कार्यालय के पास रेल कर्मचारियों की सभा, समस्याओं पर हुई चर्चा
शुक्रवार की शाम 5 बजे ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर मजदूर यूनियन शाखा की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता शाखा मंत्री मनोज सिंह के द्वारा की गई। सभा में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री उमाशंकर के साथ मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभा में कर्मचारी के हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा।