बहराइच: कमोलिया गांव में करंट की चपेट में आकर युवक की हुई मौत,पुलिस जाच में जुटी
जिले के कमोलिया गांव में पानी टंकी निर्माण का कार्य चल रहा था। वहीं पर हरदोई जनपद के रहने वाला युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।