छपरा सिवान रेल खंड पर दाउदपुर और एकमा स्टेशन के बीच जैतपुर भोला ढाला के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में एक अज्ञात गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे खुद कर जान दे दी। वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई सूचना मिलने पर दाउदपुर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।