शिवपुरी-ज़िले के कोलारस नगर निवासी आशू यादव ने गुरुद्वारा श्री आगमगढ़ साहिब, कोटा-बूंदी में आयोजित संत श्री बाबा तारा सिंह जी की सालाना बरसी के अवसर पर अपनी अद्भुत शक्ति का प्रदर्शन किया। आशू यादव ने मोटरसाइकिल उठाकर उपस्थित श्रद्धालुओं और दर्शकों को प्रभावित किया।उनके इस साहसिक प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।