फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना पुलिस ने नाजायज मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो अभियुक्तों को पकड़ा, 2 किलो 29 ग्राम चरस बरामद
थाना रामगढ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम पांच बजे करीब भीकनपुर तिराहा के पास से नाजायज मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को फहीम पुत्र शकील, रिहान उर्फ टाटा पुत्र नसरूद्ददीन निवासीगण 60 फुटा रोड कश्मीरी गेट थाना रामगढ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तगण के कब्जे से दो किग्रा 29 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई।