झालरापाटन: मुकेरी मोहल्ले में नशा तस्कर भाइयों का अवैध मकान ढहाया, आजाद-रईस का तीन मंजिला निर्माण गिराया
झालरापाटन नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोपी भाई आजाद गोरी और रईस गोरी का अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे नगर पालिका का अतिक्रमण निरोधी दस्ता पुलिस बल के साथ मुकेरी मोहल्ला पहुंचा।आजाद और रईस गोरी पर झालावाड़ जिले में गांजा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं।