खुरई: किला मैदान में भूपेंद्र भैया कास्को बाल टूर्नामेंट शुरू, पत्रकार इलेवन ने पुलिस एकादश को हराया
Khurai, Sagar | Jan 18, 2026 खुरई में रविवार को किला मैदान में दोपहर 2 बजे से भूपेंद्र भैया कास्को बाल टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ पहले मैच पत्रकार इलेवन और पुलिस एकादश के बीच हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश ने थाना प्रभारी की अच्छी शुरुआत के कारण 8 ओवर में 67 रन बनाये, जिसके बाद पत्रकार इलेवन ने भी अच्छी शुरुआत की कप्तान अमित दुबे ने एक ओवर में 26 रनों के साथ जीत दिलाई