धार: प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा को लेकर लाउड स्पीकर व डीजे के लिए धार जिले में प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी
Dhar, Dhar | Jan 24, 2024 धार जिला दण्डाधिकार अश्विनी कुमार रावत ने विद्यार्थियों के सुगम अध्ययन तथा परीक्षा केन्द्रों के पास एकत्रित भीड़ को देखते हुए जिले में लोक परिशांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु धार जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के भीतर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।