धार: पर्यटन स्थल मांडू केे प्रसिद्ध काकड़ा खो में पैर फिसलने से खाई में गिरा इंदौर के खजराना निवासी पर्यटक, मौके पर हुई मौत
Dhar, Dhar | Jan 24, 2024 पर्यटन स्थल मांडू केे प्रसिद्ध काकड़ा खो में एक पर्यटक खाई में गिर गया। बताया जा रहा है मृतक दिनेश पुत्र प्रेमसिंह लोधी निवासी डॉक्टर कॉलोनी खजराना, इंदौर सेल्फी ले रहा था। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। इसके बाद उसके साथियों ने शोर मचाया व पुलिस को सूचना दी।