झांसी: वार्ड नंबर 36 इंदिरा नगर में अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने नगर निगम कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Aug 20, 2025 नगर निगम के खिलाफ वार्ड 36, इंदिरा नगर के निवासियों ने अतिक्रमण अभियान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उनका आरोप था कि नगर निगम बेवजह उनके घरों पर बुलडोजर चला रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के बाद, अपर नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब कार्रवाई नहीं होगी।