झांसी: चोरी के मामले में पुलिस की लापरवाही पर गरौठा के पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Aug 20, 2025 गरौठा के रहने वाले दीपक कुमार ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उनके घर हुई चोरी के मामले में गरौठा पुलिस लापरवाही बरत रही है।दीपक कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने गरौठा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक चोरों को नहीं पकड़ा है।