पन्ना: पन्ना में मार्च में होगी हीरों की अगली नीलामी, रोजगार बढ़ाने के लिए डायमंड इंडस्ट्रियल पार्क की प्रक्रिया जारी
Panna, Panna | Dec 28, 2024 पन्ना जिले में मार्च 2024 में हीरों की अगली नीलामी आयोजित होगी। यह जानकारी पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने दी। जिले की उथली और गहरी खदानों से लगातार लोगों को हीरे मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छह माह में हीरों की नीलामी संपन्न होती है। हाल ही में हुई नीलामी के बाद अब अगली नीलामी मार्च में आयोजित की जाएगी।