पन्ना: जिले में 12 घंटे से लगातार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी अधिकारी लापरवाह, हजारों क्विंटल धान भीगी
Panna, Panna | Dec 28, 2024 आज दिन शनिवार दिनांक 28 दिसंबर को दोपहर करीब 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कई केंद्रों में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखी हुई थी जिस कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से हजारो क्विंटल धान बारिश में गीली हो गई। मौसम विभाग के द्वारा पहले ही बारिश की चेतावनी दी गई थी बाबजूद इसके अधिकारियों के द्वारा धान का उठाव नही किया गया।