निघासन: चंदपुरा गांव में मंदिर की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा पीड़ित महिला ने सीएम समेत उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदपुरा गांव निवासी पीड़ित महिला सियावती पत्नी सियाराम ने मंदिर बनवाने के लिए घर के पास में ही जगह छोड़ दी थी। गांव के ओमप्रकाश मौर्य व राजेश मौर्य ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित महिला ने आज मुख्यमंत्री समेत जिले के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।