निघासन: जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने बेलरायां रेंज के बथुआ गांव में किसानों के खेतों में लगी फसलों को पैरों तले रोंदा
लखीमपुर खीरी जिले में इन दोनों वन्यजीवों की चहल कदमी लगातार आबादी वाले इलाकों में बढ़ती जा रही है। जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने बनाया रेंज के बथुआ गांव में किसानों के खेतों में लगी हुई फसलों को पैरों तले रौंद कर तहस नहस कर दिया है। ग्रामीणों ने पटाखा लगाकर और शोरगुल कर जंगली हाथियों के झुंड को भगाया है।