सीतापुर: महोली तहसील के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के महोली तहसील के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को स्थानीय लोगों ने देखा तो 108 एंबुलेंस पर सूचना दी घायलों को जिला अस्पताल में लाकर शुक्रवार को भर्ती कराया गया यहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है मामले में पुलिस को भी सूचना दे दी गई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है