पूर्णिया पूर्व: मंझेली बाजार में लगी सड़क जाम, पुलिस ने सड़क जाम को हटाया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझेली बाजार रविवार को करीब आधा घण्टा सड़क जाम लगा रहा।जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।जिसके बाद मौके पर पहुँचे मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सड़क जाम को हटाया।वहीं जानकारी देते हुए ग्रामीण दिलीप साह ने बताया कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के कारण लगातार सड़क जाम की समस्या बनी रहती है।प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।