पूर्णिया पूर्व: दिग्गी पोखर कि मिट्टी बेच रहे है संवेदक के खिलाफ ग्रामीण आक्रोश विधायक ने रूकवाया काम
करोड़ों की लागत से महराजपुर पंचायत के दिग्गी पोखर का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। इस दौरान काम कर रहे हैं संवेदक के द्वारा दिग्गी पोखर की मिट्टी निकालकर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक ने विभाग के अधिकारी से फोन कर काम को फिलहाल बंद करवा दिया।