पालमपुर: नगर निगम पालमपुर को लेगसी वेस्ट के वैज्ञानिक निपटान हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया
रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम पालमपुर को लिगसी वेस्ट के वैज्ञानिक निपटान हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग तथा आयुक्त आशीष शर्मा ने निगम की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।