सराणा में हुई अजमेर संभाग स्तरीय बालिका खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भीलवाड़ा ने आज गुरूवार दोपहर करीब 4 बजे जनरल चैंपियनशिप जीती। अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर जिलों की 460 बालिकाओं ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, साइकिल रेस और एथलेटिक्स सहित 24 स्पर्धाएं हुईं।