कांके: रांची के मेन रोड सहित कई इलाकों में छाया कोहरा, वाहन चालकों को हुई परेशानी
Kanke, Ranchi | Mar 30, 2026 रांची के मेन रोड सहित कई इलाकों में सोमवार सुबह करीब सात बजे कोहरा छाया रहा। कोहरा की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर कोहरा तेजी से छंट गया। मौसम विभाग के अनुसार आज का कुल मौसम आंशिक रूप से साफ रहने का अनुमान है, कोई बड़ी बारिश या तूफान की चेतावनी नहीं है।