बीना: अंबेडकर तिराहे पर दिनदहाड़े कार में रखे 2 लाख रुपए चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 20, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर तिराहे पर चालाक चोरों ने कार से आयल गिरने का कहकर पहले कार रूकवाई और फिर कार में बैग में रखें₹200000 एवं लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए, जिसकी शिकायत फरियादी ने बीना थाने में दर्ज कराई है, वही पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है