गोपालगंज: गोपालगंज सदर अस्पताल में जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को जच्चा बच्चा किट दिया गया
गोपालगंज के सदर अस्पताल में जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद महिलाओं को जच्चा-बच्चा किट दिया जा रहा है...अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि इस किट में मां और शिशु के लिए पौष्टिक आहार और जरूरी दवाएं शामिल हैं... पोषाहार में 200 ग्राम घी, 500 ग्राम नमकीन दलिया, बेसन बर्फी, पतीसा, ठेकुआ, प्री-मिक्स खिचड़ी और खीर दी जा रही है।