जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।