मोहनिया: स्टेशन रोड मोहनिया में एनएच-2 पर दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर, आग पर दमकल ने पाया काबू
Mohania, Kaimur | Nov 12, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया शहर के स्टेशन रोड मोहनिया के पास एनएच दो पर गिट्टी लदे ट्रक में कोयला लदे ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। घटना की जानकारी एनएचएआई और दमकल को मिली तो दोनों घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और ड्राइवर को बाहर सुरक्षित निकाला।