पुलिस टीम ने गस्त के दोरान ठीकरीया के समीप टाटा 407पिकअप गाडी को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी चालक कुछ दूरी पर गाड़ी को रोक कर अंधेरा का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया। इस पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में कबाड्डे की आड़ में कट्टो में डोडा चुरा भर रखा था। इसका कुल वजन 182 किलो 300 ग्राम है । जिसकी अनुमानित लागत करीबन 45 लाख रुपए बताई जा रही है।