नागदा नगर में पुलिस की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय सामने आया, जब आधी रात एक युवक की जान थाना प्रभारी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बच गई। यह घटना रात करीब 1.30 बजे की है, जो जनमेजय मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास घटित हुई। पीड़ित युवक इसी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।