राघोगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गाडरवारा धाम पर पीठाधीश्वर पंडित दीपक पारीक के सानिध्य में 10 लाख श्रीराम नाम महायज्ञ संपन्न हुआ। 15 दिसंबर को आयोजन से जुड़े आनंद व्यास ने बताया, बड़ी संख्या में साधु संत नागरिक शामिल हुए। महायज्ञ में भक्तों ने अनुशासन सेवा भाव के साथ पूर्ण आहुति समर्पित की। बालाजी सरकार, खींची दरबार में आयोजन भक्ति साधना से संपन्न हुआ।