लौरिया: लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगड़ टोली के पास सड़क किनारे टहल रही महिला को बाइक सवार ने रौंदा, मौत
सड़क किनारे टहल रही एक महिला को बाइक चालक ने रौंद दिया है। जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई है।घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवनिया धांगड़ टोली के पास की है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।