लौरिया थाना क्षेत्र के वृतिटोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।