लौरिया: दुबौलिया कुटी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक महिला सहित दो लोग घायल
लौरिया चंपटिया मुख्य मार्ग पर दुबौलिया कुटी के समीप गुरुवार के अपराह्न 5 बजे एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक चालक एवं एक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन-फानन मे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।