उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आगामी 22 फरवरी रविवार को आयोजित होने वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार की दोपहर एक बजे एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में संपन्न हुई।