हमीरपुर: अरुण ने जुनैद को दी जोरदार पटखनी, सुमेरपुर कस्बे में दो दिवसीय विशाल दंगल संपन्न
कस्बे की छोटी बाजार में स्व. झूरी मिश्र की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल के आखिरी दिन एक दर्जन से ज्यादा रोमांचक कुश्तियां संपन्न हुई। दंगल का शुभारंभ आयोजक जयप्रकाश दीक्षित ने किया। विशाल दंगल के आखिरी दिन नजरपुर अखाड़ा के अरुण ने फतेहपुर के जुनैद को रोमांचक मुकाबले में जोरदार पटकनी दी। उन्नाव के सुलखान ने गोरखपुर के विकास को परास्त किया। दंगल की स